Karan Kundrra संग ब्रेकअप पर आया Tejasswi Prakash का रिएक्शन, एक्ट्रेस खुद बताई रिश्ते की सच्चाई

Summary :

टीवी के पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा हाल ही में अपने ब्रेकअप रूमर्स के कारण चर्चा में आ गई हैं। लेकिन हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है, साथ ही इन्हें रफा-दफा भी किया है।

टीवी का मोस्ट पॉपलुर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। करण और तेजस्वी की लव-स्टोरी रियेलिटी शो बिग बॉस में शुरु हुई थी। तभी से दोनों एक-दूसरे के साथ है और अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। फैंस भी इनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं मगर हाल ही में इन दोनों को लेकर खबर आई थी कि दोनों के बीच अनबन चल रही है।
टीवी के हैंडसम मुंडे करण कुंद्रा की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके और तेजस्वी प्रकाश के ब्रेकअप की खबरों को और हवा दे दी। वहीं, अब इस मामले पर नागिन एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने चुप्पी तोड़ी है और करण संग अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है और साथ ही ब्रेकअप की खबरों को भी गलत बताया है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग ब्रेकअप खबरों पर सफाई दी। तेजस्वी ने बताया कि करण और उनके बीच का रिश्ता दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रहा है। करण संग अपने बॉन्ड कर एक्ट्रेस ने कहा, “हमें एक-दूसरे का साथ पसंद है और हम वाकई में प्यार में हैं।”
ब्रेकअप रूमर्स पर तेजस्वी के जवाब के बाद उनसे उनकी और करण के शादी को लेकर प्लॉनिंग को लेकर भी सवाल पूछा गया। शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, “मैं थोड़ी अंधविश्वासी हूं। मुझे लगता है कि जितनी ज्यादा मैं इस बारे में बात करती हूं, लोग उतना ज्यादा ही आपके बीच मौजूद खूबसूरत चीजों पर भी सवाल करते हैं। शादी करना मेरी जिंदगी में बहुत अहम बात है। मुझे नहीं लगता कि जब तक चीजें कंफर्म न हो जाएं, मैं इस बारे में बात भी करूंगी।”
तेजस्वी संग करण कुंद्रा के ब्रेकअप की खबरों को एक्टर के एक ट्वीट की वजह से हवा मिली थी। दरअसल, कुछ वक्त पहले करण कुंद्रा ने एक ट्वीट किया था, जिसे लेकर यूजर्स ये कयास लगाने लगे थे कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहे है। करण ने अपने ट्वीट में लिखा था कि “न तेरी शान कम होती, न रुतबा घटा होता। जो घमंड में कहा, वही हंस कर कहा होता।”

Desk Team