blast in Indonesia mosque: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्थित एक स्कूल परिसर की मस्जिद में नमाज़ के दौरान जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट में कई लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, इस घटना को आतंकी हमले की आशंका के तौर पर भी देखा जा रहा है।
Indonesia Blast: स्कूल परिसर की मस्जिद में धमाका

पुलिस के अनुसार, धमाके में लगभग 50 लोग घायल हुए हैं, जिन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। मस्जिद को इस धमाके में कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है।
Jakarta Mosque Blast: आतंकी हमले की आशंका

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए इस विस्फोट को लेकर आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अब तक इंडोनेशियाई पुलिस की ओर से इस संदर्भ में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें:‘वंदे मातरम आत्मविश्वास को बढ़ाता है’, 150 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित


Download Android App
Download iOS App




