सेंट किट्स के पूर्वी कैरिबियाई द्वीप के पास मंगलवार तड़के एक नाव के पलट जाने से तीन व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 16 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सरकार की ‘एंटीगुआ और बारबुडा ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज’ के मुताबिक, नाव में 32 लोग सवार थे, जिनमें से 16 को बचा लिया गया।
एंटीगुआ में अधिकारी तलाशी अभियान में लगे हुए हैं और कहा कि बचाए गए अधिकतर लोग अफ्रीका में अज्ञात देशों से हैं।
एंटीगुआ और बारबुडा तट रक्षक के एक अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों की तलाश जारी है।


Download Android App
Download iOS App



