पुतिन को हराने के लिए बोरिस जॉनसन ने तैयार किया 6 सूत्रीय प्लान, कहा- रूस की होगी हार

Summary :

रूस के खिलाफ अपनी कार्रवाई को मजबूत करने के लिए ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने ‘छह सूत्रीय कार्य योजना’ तैयार करने का निर्णय लिया है।

यूक्रेन में जारी महायुद्ध के बीच रूस के खिलाफ अपनी कार्रवाई को मजबूत करने के लिए ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने ‘छह सूत्रीय कार्य योजना’ तैयार कर ली है। 
आक्रामकता दिखने वाले पुतिन को हारना होगा :बोरिस  
द न्यू यॉर्क टाइम्स के एक लेख में बोरिस का हवाला देकर कहा गया, ‘‘ऐसी आक्रामकता दिखाने वाले पुतिन को हराना होगा। नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति समर्थन जताना ही काफी नहीं है, हमें सेना के दम पर नियमों को दोबारा लिखने के प्रयासों के खिलाफ भी काम करना होगा।” उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया देख रही है। भविष्य के इतिहासकार नहीं बल्कि यूक्रेन के लोग इस समय हमारे द्वारा उठाये जा रहे कदमों को आकलन करेंगे।’’ 
6 सूत्रीय योजना में किन पहलुओं को किया गया शामिल ?
उन्होंने एक छह-सूत्रीय योजना भी जारी की जिसमें मानवीय और सैन्य सहायता, आर्थिक प्रतिबंधों, नाटो देशों के बीच ‘सुरक्षा और लचीलेपन को मजबूत करने’ की आवश्यकता, और यूक्रेन की वैधानिक सरकार को पूरी तरह से शामिल करते हुए इस युद्ध रोकने के राजनयिक समाधानों को शामिल किया गया है।
कल से बोरिस जॉनसन करेंगे अपने समकक्षों के साथ अहम बैठक 
ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन अगले सप्ताह अपने समकक्षों के साथ यूक्रेन मुद्दे पर बैठक करेंगे, वह सोमवार को अपने कनाडाई और डच समकक्षों जस्टिन ट्रूडो और मार्क रूट की मेजबानी करेंगे और यूक्रेन के साथ एकजुटता में एक सामूहिक अभियान की प्रतिबद्धताओं पर आगे चर्चा करेंगे। इसके अलावा मंगलवार को वह हंगरी समूह के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 

पीएम मोदी ने भारत के बढ़ते प्रभाव को दिया ‘ऑपरेशन गंगा’ की सफलता का श्रेय, कहा-मुश्किलों से जूझ रहें बड़े देश

Desk Team