कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण पूरे देश में देशव्यापी लॉकडाउन लगा हुआ है इसी के कारण दक्षिण भारत में फंसे 268 विदेशी पर्यटकों को निकालने के लिए ब्रिटिश एयरवेज के विमान ने देर शाम केरल से उड़ान भरी। ब्रिटिश एयरवेज के विमान ने देर शाम साढ़े सात बजे केरल के तिरुवनंतपुरम से 110 पर्यटकों को लेकर रवाना हुई फिर बीच में राज्य के कोच्चि में रूककर वहां से बाकी 158 यात्रियों को लिया और लंदन के लिए रवाना हुए।
गौरतलब हो कि इन यात्रियों में वे सात लोग भी शामिल हैं जिनमें कोविड-19 की पुष्टि हुई थी और कोच्चि में उनका सफलतापूर्वक उपचार किया गया। वे 19 ब्रिटिश नागरिकों के समूह का हिस्सा थे।
लॉकडान के बाद से केरल से फंसे हुए यात्रियों को यूरोप ले जाने के लिए यह तीसरा विमान भेजा गया गया है। इससे पहले 31 मार्च को एयर इंडिया का विमान 31 मार्च को 232 यात्रियों को लेकर जर्मनी गया था। उसके चार दिन बाद दूसरा विमान 112 लोगों को लेकर फ्रांस गया था। बुधवार को गये विमान में ऑस्ट्रिया, कनाडा, पुर्तगाल, आयरलैंड, लिथुआनिया के भी कुछ पर्यटक हैं।


Download Android App
Download iOS App



