ब्रिटेन पीएम जॉनसन के कोरोना संक्रमित होने पर मोदी बोले- आप फाइटर हैं, इस चुनौती को भी पार कर लेंगे

Summary :

कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी की चपेट में न आने से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी नहीं बच सकें। जॉनसन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है

कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी की चपेट में न आने से  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी नहीं बच सकें। जॉनसन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद जॉनसन ने ट्वीट कर दी। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जॉनसन के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।
पीएम मोदी ने बोरिस जॉनसन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिख” डियर पीएम बोरिस जॉनसन, आप एक फाइटर है और आप इस चुनौती को भी पार कर लेंगे। आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना और स्वस्थ ब्रिटेन सुनिश्चित करने  के लिए शुभकामनाएं”

इससे पहले ब्रिटने के पीएम बोरिस जॉनसन ने ट्वीट कर लिखा, “पिछले 24 घंटों में मुझमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखे और टेस्ट पॉजिटिव आया है। अब में खुद को आइसोलेट कर रहा हूं, मगर मैं सरकार का नेतृत्व लगातार करता रहूंगा और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संपर्क करूंगा। हम सब मिलकर इस वायरस को हराएंगे” बता दें कि ब्रिटेन के पीएम के अलावा ब्रिटेन की स्वस्थ्य मंत्री नदीन डॉरिस और प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 
बताते चले कि चीन के वुहान से चले इस वायरस ने दुनिया के करीब 194 देशों से भी ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। यूके में अबतक कोरोना से संक्रमितों की संख्या 14 हजार के पार हो चुकी है जबकि 750 से ज्यादा लोग की मौत हो चुकी है। वहीं, इस महामारी से दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या 5 लाख के पार हो चुकी है और 26 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Desk Team