औगादौगौ : बुर्किना फासो की राजधानी में एक तुर्की रेस्त्रां में संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी। विदेशी सैलानियों में लोकप्रिय इस रेस्त्रां में पिछले दो सालों के दौरान यह ऐसा दूसरा हमला है। हालांकि अभी किसी आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोलीबारी आज सुबह तक जारी रही।
संचार मंत्री रेमी दांदजीनौ ने संवाददाताओं को बताया कि हमले में कम से कम 17 लोग मारे गए और आठ घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हताहतों की नागरिकता अलग अलग है। मृतकों में कम से कम चार फ्रांसीसी हैं। औगादौगौ के अजीज इस्तांबुल के पास एक रेस्त्रां में गोलीबारी की खबरों के बाद सुरक्षाबल बख्तरबंद वाहनों में मौके पर पहुंचे। इस हमले ने जनवरी 2016 में एक अन्य रेस्त्रां में हुये पीड़ादायक हमले की याद दिला दी, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गयी थी।
बुर्किना फासो दक्षिण अफ्रीका के मध्य में है और यह दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है। इस देश की उत्तरी सीमायें माली से लगती है, जो लंबे समय से इस्लामी चरमपंथियों से लड़ रहा है।


Download Android App
Download iOS App





