बॉर्डर तक करतारपुर कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध

Summary :

वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है कि सरकार अपनी राशि से करतारपुर गलियारे में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

सिखों के प्रथम गुरु नानक देव की 500वीं जयंती केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसकी जानकारी दी। अरुण जेटली ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी शहर को एक विरासत शहर में विकसित किया जाएगा। स्मार्ट शहर के सभी सिद्धांतों को इसके विकास में लागू किया जाएगा।

वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है कि सरकार अपनी राशि से करतारपुर गलियारे में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2019 में गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पूरे देश में मनाने का निर्णय लिया है। गृह मंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति इसकी तैयारी की समीक्षा कर रही है।

करतरपुर साहिब जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं और सुचारु यात्राओं की सुविधा के उपलब्ध कराई जाएंगी। गृह मंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति इसकी तैयारी की समीक्षा कर रही है। इसके अलावा पाकिस्तान सरकार से अपील की जाएगी वह अपने क्षेत्र के हिस्से में इसके लिए सुविधाएं बढ़ाएं।

करतारपुर कॉरीडोर मामले को लेकर नवजोत सिद्धू की बयानबाजी पर सुषमा स्वराज लगाई झाड़

सरकार ने इसके अलावा ये भी फैसला किया है कि पंजाब के कपूरथला जिले में आने वाले सुल्तानपुर लोधी शहर को स्मार्ट सिटी के तौर पर डेवलप किया जाएगा। बता दें कि इस शहर को ‘पिंड बाबे नानक दा’ के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा अमृतसर में भी गुरु नानक के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी, जहां धर्म से जुड़ी पढ़ाई करवाई जाएगी। इस यूनिवर्सिटी का टाइअप अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से किया जाएगा।

Desk Team