उत्तरी इटली में एक खूबसूरत पर्वतीय इलाके में रविवार को केबल कार दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गई और इस घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
स्टेसा की मेयर मार्सेला सेवेरिनो ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि तार टूट गया था। इटली के अग्निशमन दस्ते की ओर से ली गई तस्वीर में दुर्घटना की भयावहता दिखी है। यह मोटारोन शिखर के निकट चीड़ के पेड़ों के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह वह स्थान है जहां से लेक मैजिओरी (झील) दिखती है।
अल्पाइन बचाव सेवा के प्रवक्ता वाल्टर मिलान ने बताया कि इस स्थान पर स्की लिफ्ट की तार जमीन से काफी ऊंचाई पर है। उन्होंने बताया कि केबल लाइन की मरम्मत 2016 में हुई थी और कोविड-19 महामारी की वजह से बंद रखने के बाद इसे हाल में ही खोला गया था।
प्रधानमंत्री मारियो द्रागी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।


Download Android App
Download iOS App



