Canada में हाईजैक हुआ प्लेन! आरोपी ने खुद को बताया अल्लाह…

Summary :

Canada के वैंकूवर हवाई अड्डे पर एक छोटे विमान के हाईजैक की घटना से हड़कंप मच गया. जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए F-15 फाइटर जेट रवाना किया. अंततः विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई और स्थिति पर काबू पाया गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान हाईजैक करने वाले शख्स की पहचान 39 वर्षीय शाहीर कासीम के रूप में हुई है, जो कनाडा का ही नागरिक है. रॉयल कनाडाई माउंटेड पुलिस (RCMP) ने बताया कि उस पर आतंकवादी मंशा के तहत हाईजैकिंग का मामला दर्ज किया गया है.…

Canada के वैंकूवर हवाई अड्डे पर एक छोटे विमान के हाईजैक की घटना से हड़कंप मच गया. जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए F-15 फाइटर जेट रवाना किया. अंततः विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई और स्थिति पर काबू पाया गया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान हाईजैक करने वाले शख्स की पहचान 39 वर्षीय शाहीर कासीम के रूप में हुई है, जो कनाडा का ही नागरिक है. रॉयल कनाडाई माउंटेड पुलिस (RCMP) ने बताया कि उस पर आतंकवादी मंशा के तहत हाईजैकिंग का मामला दर्ज किया गया है. यह घटना मंगलवार को घटी थी.

कैसे किया प्लेन पर कब्जा?

RCMP के अनुसार कासीम ने विक्टोरिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट (वैंकूवर आइलैंड) में एक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को धमकी देकर एक सेसना विमान को अपने कब्जे में लिया. इसके बाद वह लगभग 64 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए वैंकूवर पहुंचा. कासीम ने खुद को “अल्लाह का दूत” और “मसीहा” बताया.

उसने दावा किया कि उसे इंसानियत को जलवायु परिवर्तन से बचाने के लिए भेजा गया है. उसने कहा कि “फरिश्ता जिब्राइल” ने उसे अल्लाह का पैगाम दिया. सोशल मीडिया पर उसने यह भी लिखा कि अगर ग्लोबल वॉर्मिंग ऐसे ही बढ़ती रही, तो कुछ सालों में इंसान विलुप्त हो सकते हैं. (Canada)

पहले भी कर चुका प्लेन हाईजैक

कासीम ने पहले वैंकूवर आइलैंड स्थित KD Air नामक एक छोटी एयरलाइन में काम किया था, जो अब बंद हो चुकी है. एयरलाइन के पूर्व मालिकों ने बताया कि वह बहुत ही होशियार और तेज सीखने वाला पायलट था. बाद में उसने मेडिकल स्कूल में दाखिला ले लिया क्योंकि उसे पायलट की नौकरी में रुचि नहीं रही. वहीं 2012 में कासीम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देशभर में साइकिल यात्रा शुरू की थी, ताकि लोगों को जलवायु परिवर्तन के खतरों के बारे में जागरूक किया जा सके.

सरकार और पुलिस की प्रतिक्रिया

ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने इस घटना को “अजीब लेकिन बिना नुकसान के खत्म हुई घटना” बताया. उन्होंने अधिकारियों की सूझबूझ और समझदारी की सराहना की, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें-Pakistan में पल रहे इतने आतंकी संगठन, अमेरिका ने TRF के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।