कनाडा PM जस्टिन ट्रूडो ने फैमली के साथ किया ताज का दीदार

Summary :

NULL

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो एक सप्ताह के दौरे पर आज भारत पहुंचे। उन्होंने अपने पहले ही दिन आगरा में ताजमहल का दीदार किया। इस यात्रा में उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी थे। हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके स्वागत के लिए नहीं पहुंचे।

आपको बता दे कि पत्नी सोफी ग्रेगोइर और तीनों बच्चों ज़ेवियर, इला-ग्रेस और हैड्री के साथ पहुंचे। पूरे परिवार ने दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल के दीदार का लुत्फ उठाया और पूरी मौजमस्ती की। उन्होंने यहां की विजिटर्स बुक पर लिखा, ‘दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक के शानदार दौरे के लिए धन्यवाद।

उन्होंने अपनी इस ट्रिप को काफी खास बताया है। उन्होंने कहा है कि अपने बच्चों के साथ पिता के रूप में यहां आना काफी काफी स्पेशल है और हमने यहां काफी इन्जॉय किया। यह काफी खास लम्हा है।

कनाडा एयरफोर्स के विशेष विमान से खेड़िया एयरबेस पहुंची, वही ट्रूडो फैमिली ताजमहल पहुंची। आपको बता दे कि सीएम योगी आदित्यनाथ राजनीतिक व्यस्तता की वजह से यहां नहीं आ सके। उनकी गैरमौजूदगी में आगरा के डीएम गौरव दयाल तथा कमिश्नर के. राममोहन राव कनाडा के पीएम के लिए मौजूद रहे।

पीएम की ताजमहल यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को काफी चाक-चौबंद किया गया था और इस दौरान आगंतुकों के लिए इसे बंद कर दिया गया था। इस दौरान मीडिया के तमाम पत्रकार और फोटोग्राफर यहां मौजूद थे, जिन्होंने पीएम और उनके परिवार की तस्वीर व वीडियो को अपने कैमरे में कैद किया। प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए ताज में लोगों की एंट्री को दो घंटे के लिए रोक दिया गया था। पीएम यहां सुबह 10.40 पर पहुंचे और 11.40 बजे यहां से रवाना हो गए।

आपको बता दें कि कनाडा के पीएम जस्टिन शनिवार की शाम भारत की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान वह आगरा के साथ अहमदाबाद, गांधीनगर, मुंबई और अमृतसर भी जाएंगे। माना जा रहा है कि पीएम की यह यात्रा भारत और कनाडा के लिए काफी अहम है, दोनों ही देशों के बीच कारोबार बढ़ाने के विषय पर बातचीत हो सकती है। पीएम का एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया था। पीएम जस्टिन की यह पहली भारत यात्रा है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team