अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। देश में संक्रमितों और मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक अमेरिका में कोरोना मरीजों की संख्या 45 लाख का आंकड़ा पार कर गई है।
जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार, स्थानीय समय दोपहर 2.58 बजे (1858 जीएमटी) तक मामलों की संख्या 4,536,240 तक पहुंच गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, सीएसएसई के आंकड़ों से खुलासा हुआ कि यहां संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 152,878 हो गई है। सबसे अधिक प्रभावित राज्य कैलिफोर्निया में 493,396 मामले दर्ज किए गए हैं।

इसके बाद फ्लोरिडा में 470,371 मामले, टेक्सास में 428,500 मामले और न्यूयॉर्क में 415,014 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 170,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में जॉर्जिया, न्यू जर्सी, इलिनोइस और एरिजोना शामिल हैं, सीएसएसई डेटा दिखाया गया है।


Download Android App
Download iOS App


