कोरोना वायरस बीमारी से मरने वालों के आंकड़ों के मामलों में मैक्सिको दुनिया में तीसरे नंबर पर है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सर्वाधिक लोगों की मौत अमेरिका में हुई है और उसके बाद सबसे ज्यादा लोगों की जान ब्राजील में गई है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के मुताबिक मैक्सिको में कोविड-19 के कारण 46,119 लोगों की मौत हुई है।

यह आंकड़ा संक्रमण के कारण ब्रिटेन में मरने वाले लोगों से कुछ ही अधिक है। मैक्सिको की आबादी ब्रिटेन के मुकाबले दोगुनी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मैक्सिको में कोरोना वायरस के 4,24,000 से अधिक मामले हैं।


Download Android App
Download iOS App



