चीन ने आपातकालीन बचाव अभियान चलाने के लिए बलों को भेजा

Summary :

बीजिंग, 4 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार, शीत्सांग के शिकाजे शहर के चीलोंग जिले में भूस्खलन की आपदा के बाद, आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने शीत्सांग की सहायता के लिए केंद्रीय सरकारी उद्यमों से 796 कर्मियों और 522 उपकरणों के सेट तुरंत भेजे। मौके पर स्थित कमांड सेंटर की एकीकृत कमान के तहत, उन्होंने खोज और बचाव, सड़क सफाई और जोखिम निगरानी सहित बचाव और राहत प्रयासों का समन्वय किया। आपातकालीन प्रबंधन विभाग के प्राकृतिक आपदा इंजीनियरिंग आपातकालीन बचाव केंद्र (चाइना एन्नेन्ग) ने जी216 राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की आपातकालीन मरम्मत के लिए 310…

बीजिंग, 4 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार, शीत्सांग के शिकाजे शहर के चीलोंग जिले में भूस्खलन की आपदा के बाद, आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने शीत्सांग की सहायता के लिए केंद्रीय सरकारी उद्यमों से 796 कर्मियों और 522 उपकरणों के सेट तुरंत भेजे।

मौके पर स्थित कमांड सेंटर की एकीकृत कमान के तहत, उन्होंने खोज और बचाव, सड़क सफाई और जोखिम निगरानी सहित बचाव और राहत प्रयासों का समन्वय किया।

आपातकालीन प्रबंधन विभाग के प्राकृतिक आपदा इंजीनियरिंग आपातकालीन बचाव केंद्र (चाइना एन्नेन्ग) ने जी216 राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की आपातकालीन मरम्मत के लिए 310 कर्मियों और 120 उपकरणों के सेट भेजे। सड़क की मरम्मत 2 सितंबर को सुबह 10:00 बजे पूरी हो गई।

चीन रेलवे ने पेइचिंग रेलवे ब्यूरो, ग्वांगझो रेलवे ब्यूरो और चीन रेलवे नंबर 2 ब्यूरो की शीत्सांग टीम सहित पांच इकाइयों से 196 कर्मियों और 131 उपकरणों के सेट जुटाए, 300 टन स्टील प्लेट और 8,413 घन मीटर पत्थर का परिवहन किया, और सड़क की सफाई और जोखिम निगरानी को संयुक्त रूप से अंजाम देने के लिए 138 ड्रोन उड़ाए।

चीन रेलवे निर्माण निगम ने चीन रेलवे के 11वें ब्यूरो समूह की सिचुआन टीम से 33 सदस्यों को लोडर, उत्खनन यंत्र और जनरेटर सहित उपकरणों के 15 सेटों के साथ आपातकालीन बचाव कार्य करने के लिए संबंधित बलों के साथ सहयोग करने हेतु भेजा।

चाइना कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अपने फर्स्ट हाईवे इंजीनियरिंग ग्रुप और चोंगकिंग टनल रेस्क्यू टीम से 126 कर्मियों और बचाव उपकरणों के 134 सेट भेजे।

चाइना पावर कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन ने जलविद्युत फाउंडेशन ब्यूरो और नौवें जलविद्युत ब्यूरो से 95 लोगों को भेजकर क्षतिग्रस्त सड़क के कई हिस्सों को सफलतापूर्वक साफ करवाया।

चाइना एनर्जी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन ने 20 कर्मियों और आपातकालीन उपकरणों के 30 सेट तैनात किए।

चाइना याजियांग ग्रुप ने क्षतिग्रस्त सड़कों की आपातकालीन मरम्मत और खोज एवं बचाव अभियान चलाने के लिए राष्ट्रीय जलविद्युत परियोजना आपातकालीन बचाव याजियांग टीम के 16 सदस्यों और विभिन्न प्रकार के खोज एवं बचाव उपकरणों के 75 सेट भेजे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.