बीजिंग : चीन के विदेश उपमंत्री झेंग जेगुआंग ने आज कहा कि चीन और अमेरिका यह सुनिश्चित करने की कोशिश रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा ऐतिहासिक रुप से सफल हो। ट्रंप 8-10 नवंबर को चीन की राजकीय यात्रा पर होंगे। वह सत्तारुढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19 वीं कांग्रेस के बाद चीन की यात्रा करने वाले पहले राष्ट्राध्यक्ष बनेंगे। उन्नीसवीं कांग्रेस ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दूसरे कार्यकाल पर मुहर लगायी थी जिन्हें हाल के वर्षो में चीन का सबसे प्रभावशाली नेता समझा जाता है।
सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के अनुसार झेंग ने कहा कि राष्ट्रपति शी ट्रंप की अगवानी करेंगे। अप्रैल में अमेरिका यात्रा के दौरान शी का अमेरिकी राष्ट्रपति ने शानदार स्वागत किया था। झेंग ने संवाददाताओं से कहा, शानदार स्वागत, औपचारिक वार्ता के अलावा दोनों राष्ट्रपति अनौपचारिक संवाद भी करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नेता परस्पर चिंता के बड़ मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे, कारोबारी समुदाय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और संवाददाता सम्मेलन करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



