कोविड संक्रमण को लेकर चीन के एक शीर्ष चीनी महामारी विशेषज्ञ ने बड़ी चेतावनी दी है। विशेषज्ञ का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में कोविड के मामले बढ़ेंगे, वहां स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच में भी कमी होगी। जानकारी के अनुसार, चंद्र नव वर्ष से पहले, लाखों चीनी अपने गृहनगर की यात्रा करते हैं, कई लोग कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद पहली बार यात्रा कर रहे हैं। चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के पूर्व प्रमुख जेंग गुआंग ने कहा कि चीन में कोविड लहर का चरम दो से तीन महीने तक रहने की उम्मीद है।
चीन रोजाना कोविड के आंकड़े देना बंद कर दिया है
चीन ने जीरो-कोविड नीति को छोड़ने के बाद से रोजाना कोविड के आंकड़े देना बंद कर दिया है। ख़बर है कि, बड़े शहरों के अस्पताल, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर और अधिक आसानी से सुलभ हैं, वहां कोविड रोगियों की भीड़ देखी जा रही है क्योंकि वायरस देश भर में फैल गया है। कैक्सिन समाचार आउटलेट में रिपोर्ट की गई टिप्पणी में इस महीने की शुरुआत में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, जेंग ने कहा कि यह ‘ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का समय है।’ उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कई बुजुर्ग, बीमार और विकलांग पहले से ही कोविड इलाज के मामले में पीछे छूट रहे हैं।
लगभग 90 प्रतिशत आबादी में कोविड है
हेनान एकमात्र ऐसा प्रांत है जिसने संक्रमण दर का विवरण दिया है, इस महीने की शुरुआत में वहां के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा था कि लगभग 90 प्रतिशत आबादी में कोविड है, हालांकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान दर देखी गई। हालांकि, सरकारी अधिकारियों का कहना है कि कई प्रांत और शहर संक्रमण के पीक को पार कर चुके हैं। चीन में चंद्र नव वर्ष की छुट्टियां आधिकारिक तौर पर 21 जनवरी से शुरू होती हैं। इस दौरान करोड़ों लोग एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करते हैं। जानकारी है कि कुल दो अरब यात्राएं होने की उम्मीद है और लाखों लोग पहले ही यात्रा कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



