चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगही रविवार को नेपाल की यात्रा पर आयेंगे और देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। अपनी एक दिन की यात्रा के दौरान स्टेट काउंसलर वेई राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली से शिष्टाचार के नाते मुलाकात करेंगे।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘चीनी रक्षा मंत्री नेपाली सेना के प्रमुख जनरल पूर्ण चन्द्र थापा से भी मुलाकात करेंगे। वेई उसी शाम बीजिंग वापस लौट जायेंगे।’’ भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की नेपाल की दो दिवसीय यात्रा के बाद मंत्रालय ने यह घोषणा की।
इस वर्ष अगस्त में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा था कि उन्होंने चीन-नेपाल संबंधों को मजबूत बनाने पर बहुत जोर दिया और वह अपनी नेपाली समकक्ष भंडारी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।


Download Android App
Download iOS App



