चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इजराइल और गाजा के हमास शासकों के बीच हिंसा जल्द से जल्द खत्म कराने की मांग की है। उन्होंने परिषद द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई न किए जाने के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने वांग के हवाले से कहा, ‘‘यह खेदजनक है कि परिषद अभी तक किसी भी समझौते पर नहीं पहुंची है। वहीं अमेरिका अंतरराष्ट्रीय न्याय के विरुद्ध खड़ा है।’’ वांग ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से शनिवार को फोन पर की बातचीत में यह बात कही।
उन्होंने दो-राष्ट्र के समझौते का समर्थन किया और कहा कि इस महीने सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष चीन सभी पक्षों से उम्मीद करता है कि रविवार को जब परिषद इस संघर्ष पर चर्चा करें तो वे एकसुर में आवाज उठाएं।वांग ने कहा कि सुरक्षा परिषद को दो-राष्ट्र के समाधान की पुन: पुष्टि करनी चाहिए और फलस्तीनियों तथा इजराइलियों से इस आधार पर जल्द से जल्द वार्ता बहाल करने का अनुरोध करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



