पंजाब: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में आई तकरार, जाने क्यों CM अमरिंदर पर हमलावर हुए नवजोत सिद्धू

Summary :

पंजाब में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

पंजाब में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले काफी समय से वह लगातार पंजाब के मुख्यमंत्री की नीतियों और निर्णयों की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं और पुलिस फायरिंग में 2 लोगों के मारे जाने को लेकर आज फिर अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा है। सिद्धू ने मामले में न्याय सुनिश्चित करने में मुख्यमंत्री की कथित विफलता की ओर इशारा करते हुए कहा, “उचित को जान के उस पर अमल ना करना कायरता का आभास है।”
दरअसल 2015 में एक धार्मिक पाठ के अपमान और पुलिस फायरिंग की घटनाओं में न्याय देने में कथित देरी को लेकर क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर बार-बार हमला करते रहे हैं। सिद्धू ने एक ट्वीट में कहा “पंजाब पुलिस द्वारा प्रतिदिन हजारों मामले सुलझाए जाते हैं, किसी को भी एसआईटी या जांच आयोग की आवश्यकता नहीं होती है। मैंने कई बार बेअदबी, बहबल कलां और कोटकपुरा फायरिंग के पीछे बादल की भूमिका का विस्तार से वर्णन किया है।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “उचित को जान के उस पर अमल ना करना कायरता का आभास है।” पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा पिछले महीने 2015 कोटकपूरा गोलीबारी मामले की जांच रिपोर्ट को रद्द करने के बाद से सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री की आलोचना कर रहे हैं। राज्य सरकार ने 2015 में कोटकपूरा गोलीबारी की घटना की जांच के लिए एक नई विशेष जांच दल का गठन किया था। 

Desk Team