चीन ने उत्तर-पश्चिमी शहर दालियान में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद करीब विश्वविद्यालय के 1,500 छात्रों को उनके छात्रवासों और होटलों में सीमित करने का निर्देश दिया गया है। झुआंगे विश्वविद्यालय में संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद रविवार को यह आदेश जारी किया गया।
लॉकडाउन का नवीनतम उदाहरण
सैकड़ों छात्रों को कुछ समय के लिए होटलों में ठहराया गया है, ताकि उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सके। ये छात्र अब ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं और यहां तक की भोजन भी अपने कमरों में कर रहे हैं। चीन ने संक्रमण के खिलाफ शून्य-सहनशीलता की नीति अपना रखी है। लॉकडाउन इसका नवीनतम उदाहरण है। इसने लोगों के जीवन और उनकी आजीविका को बहुत प्रभावित किया है।
सभी लोगों को संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली जांच रिपोर्ट दिखानी होगी
नए दिशानिर्देशों के तहत बीजिंग में बुधवार से देश के अन्य हिस्सों से विमान, ट्रेन, बस या कार से आने वाले सभी लोगों को संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली जांच रिपोर्ट दिखानी होगी, जो जांच यात्रा से 48 घंटे के अंदर कराई गई हो। चीन में अभी तक कोविड-19 के 98,315 मामले सामने आए हैं और 4,636 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 32 नए मामले सामने आए है, जिनमें से दालियान में 25 मामले सामने आए।


Download Android App
Download iOS App



