चीन ने रविवार को आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि कर दी कि वह कानून का उल्लंघन करने के आरोप को लेकर इंटरपोल प्रमुख के खिलाफ जांच कर रहा है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन के प्रमुख लापता बताए जा रहे हैं।
हालांकि, यह साफ नहीं कि इंटरपोल के प्रमुख मेंग होंगवेई को हिरासत में रखा गया है, या नहीं। मेंग चीन के सार्वजनिक सुरक्षा उप मंत्री भी हैं।
चीन की नई करतूत दिल्ली से महज 1350 किलोमीटर दूर बनाए बंकर
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक आधिकारिक बयान के हवाले से अपनी खबर में बताया कि चीन का राष्ट्रीय पर्यवेक्षण आयोग कानून के उल्लंघन के संदेह को लेकर 64 साल के मेंग के खिलाफ जांच कर रहा है।
चीन ने पुष्टि उन खबरों के बीच की है जिनके अनुसार इंटरपोल ने चीन से अपने लापता प्रमुख के बारे में पूछा था। इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस के लियोन शहर में है। फ्रांस से मिली खबरों के अनुसार मेंग को आखिरी बार 29 सितंबर को फ्रांस में देखा गया था।
खबरों के अनुसार फ्रांस के एक अनाम न्यायिक अधिकारी ने कहा कि मेंग सितंबर के आखिर में चीन गए थे लेकिन तब से उनकी कोई खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



