चीन ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव घटाने के वास्ते अपनी रचनात्मक भूमिका जारी रखना चाहता है और इसके लिए वह भारत से बातचीत करने के लिए भी तैयार है। पाकिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे चीन के उप विदेश मंत्री कोंग शुआनयू ने बुधवार को कहा,‘‘चीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के संबंधों पर नजदीकी नजर रखी है।
सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के मानकों का पालन होना चाहिए।’’ उप विदेश मंत्री ने कहा,‘‘ चीन चाहता है कि भारत और पाकिस्तान ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाये जिससे स्थिति बिगड़ती है। दोनों देशों को जितना शीघ, हो सके,वार्ता के लिए आगे आना चाहिए और क्षेत्रीय शांति तथा स्थिरता के लिए मिलकर काम करना चाहिए।’’
श्री कोंग ने इससे पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान, सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा तथा विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चीन इस क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता को बढ़वा देता रहा है। आशा है, भारत और पाकिस्तान आपसी सौहार्द बनाए रखेंगे।‘ आशा टंडन वार्ता नननन


Download Android App
Download iOS App



