China-India Relation: चीन नें वीजी खत्म होने के बाद नहीं रहेगा एक भी पत्रकार, ड्रैगन ने नहीं बढ़ाया वीजा

Summary :

भारतीय पत्रकार को लेकर चीन से बड़ी खबर आ रही है। खबर ये है कि चीन में जून का महीना खत्म होने के साथ एक भी भारतीय पत्रकार नहीं होगा। चीन की ओर से वहां काम कर रहे आखिरी बचे भारतीय पत्रकार को जून महीने के खत्म होने से पहले देश छोड़ने को कहा गया है।

भारतीय पत्रकार को लेकर चीन से बड़ी खबर आ रही है। खबर ये है कि चीन में जून का महीना खत्म होने के साथ एक भी भारतीय पत्रकार नहीं होगा। चीन की ओर से वहां काम कर रहे आखिरी बचे भारतीय पत्रकार को जून महीने के खत्म होने से पहले देश छोड़ने को कहा गया है।
पीटीआई का पत्रकार ही बचा हुआ है
चीन ने सोमवार को अपने पत्रकारों के साथ भारत में भेदभाव और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया था। रॉयटर्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि चीन में भारतीय न्यूज एजेंसी पीटीआई का पत्रकार ही बचा हुआ है। वो भी वीजा खत्म होने के बाद भारत आ जाएगा।
क्या है मामला?
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार 2023 की शुरु आत में भारत के चार पत्रकार चीन में थे।  जिनमें से दो के वीजा फ्रीज होने की वजह से उन्हें अप्रैल में वापस भारत आना पड़ा था।  वहीं बाकी के दो पत्रकारों में से एक 11 जून को वीजा की अवधि खत्म होने के बाद देश वापस आ गया। आखिरी पत्रकार भी जून के अंत तक भारत वापस आ जाएंगे।  जिसके बाद चीन में भारत का एक भी पत्रकार नहीं होगा।
चीन ने लगाए आरोप
रॉयटर्स के मुताबिक चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने सोमवार  को आरोप लगाते हुए कहा कि हाल के कुछ वर्षों में चीन के पत्रकारों के साथ भारत में भेदभाव और अनुचित व्यवहार किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि भारत में चीनी पत्रकारों का वीजा 2020 से स्वीकार नहीं किया गया है।जिसकी वजह से भारत में 14 की जगह अब केवल एक चीनी पत्रकार बचा है।

Desk Team