बीजिंग : पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों का उल्लेख करने वाले आतंकवाद संबंधी ब्रिक्स घोषणापत्र का समर्थन करने के बाद चीन ने आज कहा कि गैर वित्तीय क्षेत्रों में धनशोधन और आतंकियों के विथपोषण के खिलाफ मुहिम का वह समर्थन करेगा। देश के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) ने कहा, धन शोधन और आतंकियों को विथपोषण धीरे धीरे गैर विथीय क्षेत्रों में अपना पैर फैला रहा है।
उसने रीयल एस्टेट की सहायक सेवाओं और आभूषण की बिक्री जैसे क्षेत्रों में इस खतरे के पहुंच जाने का जिक्र किया। शिन्हुआ की आज की खबर है कि पीबीओसी पहले ही इनमें से कुछ क्षेत्रों पर निगरानी एवं विश्लेषण का काम शुरऊ कर चुका है और वह गैर विथीय क्षेत्रों के लिए धनशोधन रोकथाम नियमों की दिशा में संबंधित सरकारी विभागों के साथ मिलकर काम करेगा। चूंकि चीन का धनशोधन रोकथाम कानून 2007 में प्रभाव में आया, ऐसे में निगरानी में सुधार आया है और बैंकिग, प्रतिभूति, बीमा, गैर बैंकिंग भुगतान संस्थान और बैंक कार्ड के भुगतान का निबटान करने वाले संस्थान जैसा हर विथीय क्षेत्र इसके अंतर्गत है।
सरकारी दिशानिर्देश के अनुसार चीन धनशोधन, आतंकियों को विथपोषण और कर चोरी की निगरानी में समन्वय से काम करेगा। कल रात जारी बयान में कहा गया है कि चीन कानूनों और नियमों में सुधार लाकर तथा विभिन्न सरकारी विभागों के साथ तालमेल कायम कर धनशोधन, आतंकियों को विथपोषण और कर चोरी पर 2020 तक प्रभावी तरीके से रोकथाम लगा लेगा और उसपर नियंत्रण पा लेगा।


Download Android App
Download iOS App



