चीनी आयात की मासिक वृद्धि दर लगातार 6 महीनों तक निर्यात से अधिक रही

Summary :

बीजिंग, 8 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी कस्टम द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल के पहले 8 महीने में चीन के वस्तु व्यापार में आयात निर्यात की कुल रकम 347 खरब 80 अरब युआन रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 17.6 प्रतिशत अधिक थी। इस अगस्त में आयात-निर्यात, निर्यात और आयात अलग-अलग तौर पर 19.8 प्रतिशत, 18.6 प्रतिशत, 21.7 प्रतिशत साल दर साल अधिक रही। उल्लेखनीय बात है कि आयात की मासिक वृद्धि दर लगातार 6 मास तक साल दर साल निर्यात की वृद्धि से अधिक रही। इस साल के पहले 8 महीने में निर्यात की कुल…

बीजिंग, 8 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी कस्टम द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल के पहले 8 महीने में चीन के वस्तु व्यापार में आयात निर्यात की कुल रकम 347 खरब 80 अरब युआन रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 17.6 प्रतिशत अधिक थी।

इस अगस्त में आयात-निर्यात, निर्यात और आयात अलग-अलग तौर पर 19.8 प्रतिशत, 18.6 प्रतिशत, 21.7 प्रतिशत साल दर साल अधिक रही। उल्लेखनीय बात है कि आयात की मासिक वृद्धि दर लगातार 6 मास तक साल दर साल निर्यात की वृद्धि से अधिक रही।

इस साल के पहले 8 महीने में निर्यात की कुल रकम 201 ख़रब 70 अरब युआन रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 14.6 प्रतिशत अधिक थी। गाड़ी, औद्योगिक रोबोट, जहाज, लिथियम बैटरी समेत मशीनरी व इलेक्ट्रिक वस्तुओं की निर्यात की कुल रकम 129 खरब 10 अरब युआन रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 21.9 प्रतिशत अधिक थी।

इस साल के पहले 8 महीने में चीन के आयात की कुल रकम 146 खरब 10 अरब युआन रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 22 प्रतिशत अधिक थी।

इस साल पहले 8 महीने में चीन और विश्व के 112 देशों व क्षेत्रों के बीच निर्यात और आयात दोनों बढ़ गया। आसियान चीन का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार बना रहा।

इस जनवरी से इस अगस्त तक चीन-अमेरिका व्यापार की कुल रकम 27 ख़रब 60 अरब युआन रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 1.3 प्रतिशत बढ़ी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.