Cold Wave: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

Summary :

Cold Wave: अमेरिका के अधिकतर हिस्से में तापमान शून्य से नीचे जा चुका है। इस कारण लाखों अमेरिकियों को खतरनाक ठंड का सामना करना पड़ रहा है और आर्कटिक से आ रहे तूफानों के कारण चार लोगों की मौत हो गई। Highlights अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर तापमान में भारी गिरावट बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त तापमान में भारी गिरावट देश भर में कई स्थानों पर रविवार को शून्य से 17 सेल्सियस नीचे तापमान रहने के कारण मौसम संबंधी चेतावनियां और परामर्श जारी किए गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी टेक्सास के साथ-साथ दक्षिणी टेक्सास में भी ठंड बढ़ने की…

Cold Wave

Cold Wave: अमेरिका के अधिकतर हिस्से में तापमान शून्य से नीचे जा चुका है। इस कारण लाखों अमेरिकियों को खतरनाक ठंड का सामना करना पड़ रहा है और आर्कटिक से आ रहे तूफानों के कारण चार लोगों की मौत हो गई।

Highlights

  • अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर
  • तापमान में भारी गिरावट
  • बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

तापमान में भारी गिरावट

देश भर में कई स्थानों पर रविवार को शून्य से 17 सेल्सियस नीचे तापमान रहने के कारण मौसम संबंधी चेतावनियां और परामर्श जारी किए गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी टेक्सास के साथ-साथ दक्षिणी टेक्सास में भी ठंड बढ़ने की संभावना है, जबकि मोंटाना और डकोटा में शून्य से 56 सेल्सियस नीचे तापमान रहा। साउथ डकोटा के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने रविवार को एक बयान जारी कर लोगों से घरों के अंदर रहने का आग्रह किया।

48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

इसके अलावा न्यूयॉर्क के बफेलो में एक से दो फुट तक बर्फबारी का अनुमान लगाया गया और मौसम संबंधी गंभीर परिस्थितियों के कारण अधिकारियों ने बफेलो बिल्स-पिट्सबर्ग स्टीलर्स NFL प्लेऑफ मुकाबले को रविवार से सोमवार के लिए स्थगित कर दिया गया है। बफेलो में 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं और दो इंच प्रति घंटे की दर से बर्फबारी हुई है।

बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मैरीलैंड के कॉलेज पार्क में राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम वैज्ञानिक जैक टेलर ने सचेत किया कि पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बर्फबारी होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण हवाई यातायात सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

ओरेगॉन में ठंड से दो मौत

ओरेगॉन में शनिवार को 100 पेड़ गिर गए। इनमें से एक पेड़ एक घर पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य लोगों की संदिग्ध हाइपोथर्मिया (अत्यधिक ठंड के कारण) से मौत हो गई।

इसके अलावा एक पेड़ के स्टोव पर गिरने से आग फैलने के कारण उसकी चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan