इराक की राजधानी बगदाद में सरकार विरोधी रैलियों के छठे दिन सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच फिर हुए संघर्ष में आठ प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। चिकित्सकों और सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। इन संघर्षों में मरने वालों की संख्या 100 से अधिक हो गई है।
सरकार ने मंगलवार को शुरू हुए प्रदर्शनों के मद्देनजर शनिवार रात भर चले ‘‘अभूतपूर्व’’ सत्र के बाद कई सुधारों की घोषणा थी। इसके कुछ ही घंटों बाद रविवार को पूर्वी बगदाद के सद्र में यह हिंसा हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भ्रष्टाचार, मूलभूत सेवाओं की कमी और बेरोजगारी का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर पहिए जलाए और वहां एकत्र पुलिस की ओर से पटाखे फेंके।
अमेरिका: कंसास के एक बार में गोलीबारी, चार की मौत, पांच घायल
इलाके में गोलियां चलने की भी आवाज सुनाई दीं। चिकित्सकों और सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि संघर्ष में आठ प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इससे पहले गृह मंत्रालय ने बताया था कि सुरक्षा बलों के आठ सदस्यों समेत 104 लोगों की मौत हो गई है और 6000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि इस मृतक संख्या में हाल में मारे गए आठ प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं या नहीं। इराक के सरकार ने रविवार तड़के 17 सुधारों की घोषणा की थी।


Download Android App
Download iOS App



