अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी जारी, मरीजों की आंकड़ा 18 लाख के पार हुआ

Summary :

अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में की संख्या 18 लाख के पार पहुंच गई है। इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,808,291 हो गई है।

अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और इससे मरने वालों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। देश में कोविड-19 के मामलों में की संख्या 18 लाख के पार पहुंच गई है। इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,808,291 हो गई है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग ने यह जानकारी दी। 
एक समाचार एजेंसी ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार, इस बीच, सोमवार को इस बीमारी से हुई मौतों की संख्या 105,003 तक पहुंच गई है। आंकड़ों ने दर्शाया कि न्यूयॉर्क 371,711 मामलों और 29,833 मौतों के साथ इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। 100,000 से अधिक मामलों वाले अन्य राज्यों में न्यूजर्सी, इलिनोइस, कैलिफोर्निया और मैसाचुसेट्स शामिल हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस से अबतक 444758 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। 

भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर पहुंची 48.19 प्रतिशत,अब तक 91,818 लोग हुए स्वस्थ : स्वास्थ्य मंत्रालय

Desk Team