चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस दुनिया के 185 से अधिक देशों में फैल चुका है। वहीं अमेरिका में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और इस वायरस से संक्रमित लोगों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब ये 1,00,000 का आंकड़ा पार कर चुका है।
जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के ट्रैकर ने शुक्रवार को यह आंकड़े सामने रखे। अमेरिका में अबतक 1,544 मौत समेत 1,00,717 मामले दर्ज किए गए। अमेरिका में संक्रमण के मामलों के बाद दूसरे नंबर के देश इटली से करीब 15,000 और चीन से 20,000 से अधिक मामले हैं। सबसे पहले इस बीमारी का पता चीन में ही चला था और वह इसका केंद्र बनकर सामने आया।
कोरोना महामारी से विश्व में अबतक 26,934 लोगों की मौत, 590,899 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि
अमेरिका में संक्रमित मामलों पर मृत्यु दर इटली के करीब 10.5 प्रतिशत के मुकाबले करीब 1.5 प्रतिशत है। मृत्यु दर कम हो सकती है क्योंकि बड़े पैमाने पर जांच से पता चला है कि ज्यादातर लोग संक्रमित हैं लेकिन उनमें बीमारी से लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। हालांकि यह बढ़ भी सकती है अगर और शहरों तथा राज्यों में न्यूयॉर्क जैसी स्थिति सामने आने लगे। न्यूयॉर्क में 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और वहां अस्पताल में बिस्तरों, निजी सुरक्षा उपकरणों और वेंटिलेटरों की भारी कमी है।


Download Android App
Download iOS App



