कोरोना वायरस : इटली में कोरोना से 24 घंटे में 969 लोगों की मौत

Summary :

विशेषज्ञों का आकलन है कि यूरोप के सबसे अधिक प्रभावित इटली में कोरोना वायरस का संक्रमण आने वाले कुछ दिनों में चरम पर पहुंच जाएगा लेकिन क्षेत्रीय प्रशासन ने इलाज कर रहे चार और प्रमुख चिकित्सकों की मौत के मद्देनजर चेतावनी दी है कि संकट का दौर अभी टला नहीं है

चीन के बाद कोरोना वायरस का केंद्र बने इटली में कोरोना वायरस के लगातार मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इटली में वायरस के कारण मौत का आंकड़ा बढ़ते जा रहा है। यूरोप के इस देश में अबतक 9 हजार से भी ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं। बीते शुक्रवार के दिन यहां सबसे ज्यादा मौतें हुई है। शुक्रवार को एक ही दिन में 969 लोगों की मौत हो गई है। यानी करीब-करीब एक हजार लोग।
हालांकि, संक्रमण दर में कमी आई है। इटली में कोरोना से संक्रमित 86,500 मामलों की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों के आठ प्रतिशत गति से बढ़ने की अपेक्षा इसमें कुल 7.4 फीसदी ही बढ़ोतरी हुई है। इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से करीब 9,134  लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 86 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
विशेषज्ञों का आकलन है कि यूरोप के सबसे अधिक प्रभावित इटली में कोरोना वायरस का संक्रमण आने वाले कुछ दिनों में चरम पर पहुंच जाएगा लेकिन क्षेत्रीय प्रशासन ने इलाज कर रहे चार और प्रमुख चिकित्सकों की मौत के मद्देनजर चेतावनी दी है कि संकट का दौर अभी टला नहीं है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान ने एहतियातन संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का सुझाव दिया था।

Desk Team