अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में फैल चुके इस खतरनाक वायरस से संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 65 लाख के पार पहुंच गयी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में स्थानीय समय के अनुसार रविवार को अपराह्न 1:26 बजे तक इस महामारी से 6,501,904 लोग प्रभावित हुए हैं। यहां इस जानलेवा विषाणु से सबसे अधिक कैलिफोर्निया प्रभावित हुआ है। यहां पर इस संक्रमण के अब तक 759,437 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद फ्लोरिडा 660,000 और न्यूयॉर्क में 444,365 मामले दर्ज किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App


