ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स बुधवार को नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनके कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की। क्लेरेंस हाउस कार्यालय ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स (71) में हल्के लक्षण दिखाए दिये हैं और उनकी तबीयत ठीक है। टेलीग्राफ की खबर के अनुसार चार्ल्स की पत्नी कैमिला की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दोनों स्कॉटलैंड में अलग रह रहे हैं। खबर में कहा गया , ”एबरडीनशर में नेशनल हेल्थ सर्विस ने उनकी जांच की।”
पूरे विश्वभर में कोरोना वायरस काफी तेजी के साथ अपना पांव पसार रहा है और अब इससे संक्रमितों की फेहरिस्त में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स का नाम जुड़ गया है। बुधवार को शाही निवास ‘क्लेरेंस हाउस’ के हवाले से बताया कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस संबंधी परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। क्लेरेंस हाउस के एक प्रवक्ता ने बताया कि डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला का भी परीक्षण किया गया है लेकिन उनमें संक्रमण नहीं पाया गया।
कोरोना संकट : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अपील – ‘लोग चिकित्साकर्मियों का मनोबल नहीं तोड़ें’
प्रिंस और डचेस सरकार तथा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार अब स्कॉटलैंड स्थित अपने घर में सेल्फ आइसोलेशन में हैं। उनका परीक्षण एबरडीनशायर में एनएचएस ने किया। यह पता लगाना संभव नहीं है कि प्रिंस को यह संक्रमण कहां से लगा क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान वह काफी व्यस्त रहे और उन्होंने कई लोगों से मुलाकात भी की। उन्होंने इस दौरान मोनैको के प्रिंस अल्बर्ट से भी मुलाकात की थी जिनमें पांच दिन पहले कोरोना संक्रमण पाया गया था।


Download Android App
Download iOS App



