पाकिस्तान ने इराक को महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए कोविड-19 से संबंधित राहत सामग्री की एक खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके ये जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय ने शनिवार को जारी किए गए अपने बयान में कहा, “राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष, विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और इराक में पाकिस्तान के राजदूत की मौजूदगी में आज राहत सामग्री का पहला विमान रवाना किया गया।” मंत्रालय ने बयान में यह भी कहा कि आने वाले हफ्तों में ऐसी 2 और खेप भेजी जाएंगी।
बयान में आगे कहा गया है, “कोविड-19 महामारी एक वैश्विक चुनौती है, जिसका मुकाबला केवल अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता और सहयोग से ही किया जा सकता है। पाकिस्तान की सरकार और लोग इस मुश्किल के समय में अपने इराकी भाइयों के साथ खड़े हैं।” मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान और इराक के बीच कई तरह के संबंध हैं, जिसका असर नियमित रूप से किए जाने वाले ऐसे उच्च-स्तरीय लेन-देने और विभिन्न क्षेत्रों में किए जाने वाले सहयोग में नजर आता है।


Download Android App
Download iOS App



