अमेरिका में 10 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस निरोधक वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) निदेशक राबर्ट रेडफील्ड ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका में 10 दिन पहले कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति और टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है।
रेडफील्ड ने देश के नागरिकों से आग्रह किया है कि जब तक को वैक्सीन उपलब्ध न हो जाये तब तक मास्क पहनने तथा अन्य ऐहतियात बरतने में कोताही न करें। दवा निर्माता कंपनियों फाइजर-बायोएनटैक और माडर्ना ने अमेरिका में सप्ताहंत तक दो टीकों के लिए एक करोड़ वैक्सीन की आपूर्ति की है।


Download Android App
Download iOS App



