विश्व में अपना घातक रुप दिखा रही कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है। वायरस ने अभी तक करोड़ों लोगों को अपना शिकार बना लिया है और इसका प्रकोप अभी भी जारी है। दुनिया भर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 35.09 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 55.9 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि 9.79 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं।
टीकाकरण का आंकड़ा हुआ इतना
यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने सोमवार सुबह नए अपडेट में बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 350,909,728, 5,595,929 और 9,795,554,434 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 70,699,416 और 866,540 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।
कोरोना से दूसरा सबसे प्रभावित देश भारत
कोरोना मामलों में दूसरा सबसे प्रभावित देश भारत है, जहां कोरोना के 39,237,264 मामले हैं जबकि 489,409 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 24,054,405 मामले हैं जबकि 623,370 लोगों की मौत हुई हैं। सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार, 50 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश फ्रांस (16,807,733), यूके (15,966,838), तुर्की (10,947,129), रूस (10,923,494), इटली (9,923,678), स्पेन (8,975,458), जर्मनी (8,717,091), अर्जेटीना (7,862,536), ईरान (6,250,490) और कोलंबिया (5,740,179) हैं।
यूक्रेन संकट के चलते अमेरिका और रूस में बढ़ी कड़वाहट, लोगों के लिए जारी की गई ट्रैवल एडवाइजरी
एक लाख से अधिक मौत वाले देश
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें रूस (319,536), मेक्सिको (303,085), पेरू (204,141), यूके (154,374), इंडोनेशिया (144,220), इटली (143,523), कोलंबिया (132,240), ईरान (132,230) , फ्रांस (129,620), अर्जेटीना (119,168), जर्मनी (116,723), यूक्रेन (105,791) और पोलैंड (103,844) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App


