कोरोना का कहर : इटली में एक दिन में वायरस से 250 मौतें

Summary :

कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे इटली में इस वायरस के संक्रमण से शुक्रवार को 250 लोगों की मौत हो गई। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में इससे एक दिन में होने वाली मौतों की यह सर्वाधिक संख्या है।

कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे इटली में इस वायरस के संक्रमण से शुक्रवार को 250 लोगों की मौत हो गई। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में इससे एक दिन में होने वाली मौतों की यह सर्वाधिक संख्या है। 
पिछले 24 घंटों में 250 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे मृतकों की कुल संख्या 1,266 हो गई। साथ ही, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 17,660 हो गई है। 
उधर, फ्रांस में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 18 लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 79 पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
इस बीच, लंदन से प्राप्त एक खबर के मुताबिक कोरोना वायरस से बढ़ते खतरे को देखते हुए लंदन मैराथन को चार अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया है। 

Shera Rajput