बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि देश में महामारी की दूसरी लहर का सामना करने के लिए कोविड—19 वैक्सीन उनकी सरदार द्वारा किसी भी कीमत पर खरीदी जाएगी।आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को कुछ राहत पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा 1,500 करोड़ बांग्लादेशी टका का आबंटन किया गया है।
प्रधानमंत्री ने सभी से आग्रह किया है कि वे स्वयं और दूसरों के लिए स्वास्थ्य दिशानिदेशरें का सख्ती से पालन करें, भले ही उन्होंने टीका लगवाया हो या नहीं। हसीना ने अपने आधिकारिक निवास गण भवन से वर्चुअली हाशिए पर रहे परिवारों को वित्तीय सहायता दिए जाने की बात कही।
उन्होंने विभिन्न व्यवसायों जुड़े 36.5 लाख निम्न-आय वाले परिवारों में से हर एक को आर्थिक समर्थन हेतु 2,500 बांग्लादेशी टका का सहयोग देने की भी बात कही है ताकि कोरोना काल में इनकी दिक्कतें कुछ कम हो।वायरस की दूसरी लहर की शुरुआत होते ही प्रधानमंत्री ने मानवीय सहायता संबंधी गतिविधियों को शुरू करने का निर्देश दिया।
रविवार को उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि देशवासियों की रक्षा करने के लिए उनकी सरकार किसी भी कीमत पर वैक्सीन की खरीददारी करेगी। उन्होंने कहा, हम और वैक्सीन ला रहे हैं। चाहे कितने ही पैसे की जरूरत हो, हम और वैक्सीन मंगवाएंगे।


Download Android App
Download iOS App


