अमेरिका स्थित दिग्गज फार्मा कंपनी फाइजर और जर्मन पार्टनर बायोएनटेक ने दावा किया है कि उनकी कोरोना वैक्सीन 6 महीने से 5 साल की उम्र के बच्चों के लिए 80 फीसदी तक प्रभावकारी है। फाइजर ने यह दावा अपने शुरुआती आंकड़ों के सामने आने के बाद किया है। वैक्सीन के लिए सुरक्षा डेटा 5 साल से कम उम्र के 1,678 बच्चों पर आधारित है, जिन्हें ओमिक्रोन लहर के दौरान दूसरी डोज के कम से कम दो महीने बाद तीसरा शॉट मिला है।
छोटे बच्चों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने की ओर बढ़ाएंगे कदम
फाइजर के चेयरमैन और सीईओ अल्बर्ट बौर्ला ने कहा, “ये टॉपलाइन सुरक्षा, इम्युनोजेनेसिटी और प्रभावकारिता डेटा उम्मीदों से बढ़कर मिला है। हम जल्द से जल्द नियामक प्राधिकरण के अधीन, छोटे बच्चों के लिए इस वैक्सीन को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की ओर कदम बढ़ाएंगे।”
फाइजर ने कहा कि वह प्रासंगिक दस्तावेज तैयार कर रहे हैं। इस हफ्ते अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन को प्रक्रिया को पूरी होने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



