चीन में फैल रहे कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच उसके वुहान प्रांत से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए एअर इंडिया अपने 423-सीट वाले एक बड़े विमान को वहां भेजने की तैयारी कर रहा है। एक आधिकारिक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि एयरलाइन को विशेष निकासी उड़ान के लिए विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय से आवश्यक मंजूरी का इंतजार है।
पाक के लाहौर में मारा गया खालिस्तानी नेता ‘हैप्पी PhD’, RSS नेताओं की हत्या का था आरोपी
यह कदम तब उठाया गया है जब सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों को इस मुद्दे के संदर्भ में कदम उठाने का निर्देश दिया है। सूत्र ने कहा, ‘‘हमने चीन के लिए निकासी उड़ान संचालित करने के उद्देश्य से मुंबई में बोइंग 747-400 तैयार रखा है।’’ सूत्र ने बताया, ‘‘लगभग 250 भारतीयों को निकाला जाना है। विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की अनुमति आवश्यक है क्योंकि चालक दल को वायरस के प्रकोप वाले क्षेत्र में जाना है।’’ सोमवार को कैबिनेट सचिव की बैठक में, सरकार ने निर्णय लिया कि वुहान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App

