चीन के वुहान से शुरू कोरोना वायरस ने श्रीलंका में दस्तक दे दी है। 52 वर्षीय एक टूर गाइड में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की है। यह टूर गाइड इतालवी पर्यटकों के एक समूह के संपर्क में था। स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक अनिल जयसिंघे ने एक बयान में कहा कि पीड़ित को उत्तरी कोलंबो के संक्रामक रोग अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया है।
YES BANK : राणा कपूर की ED कस्टडी आज होगी खत्म, कोर्ट में किया जाएगा पेश
राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय द्वारा दिए गए बयान में कहा गया कि बीमार व्यक्ति पेशे से टूर गाइड है और उसने इतालवी पर्यटकों के एक समूह के साथ काम किया था और उसी दौरान वायरस से संक्रमित हुआ। कोविड-19 के कारण इटली में अब तक 631 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। श्रीलंका ने हाल ही में इस बीमारी से बचाव के लिये कई उपाय किये हैं। इटली, दक्षिण कोरिया और ईरान से आने वालों को पृथक रखा जा रहा है। इन देशों में वायरस का प्रभाव काफी ज्यादा है।


Download Android App
Download iOS App



