कोरोना वायरस की प्रकोप को देखते हुए लेबनान में एक फरवरी तक कम्प्लीट लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। कोविड-19 मंत्रिस्तरीय समिति ने नए मामलों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए देश में एक फरवरी तक के लिए 25 दिन का लॉकडाउन लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्वास्थ्य मंत्री हामिद हसन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के हवाले से कहा, “देश के अस्तपाल कोविड-19 रोगियों से भरे पड़े हैं। संकट की ये स्थिति खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।” सुपरमार्केट और केमिस्ट की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें और रेस्तरां बंद रहेंगे। सुपरमार्केट और मेडिकल स्टोर को शाम 5 बजे तक खुला रखने की अनुमति है।
इसके अलावा समिति ने शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक के कर्फ्यू को भी मंजूरी दी है। इस दौरान केवल डॉक्टरों, नर्सों और पत्रकारों को बाहर निकलने की अनुमति होगी। बता दें कि लेबनान में कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर 1,92,139 हो गई और अब तक 1,512 लोगों की मौत हो गई है। इसमें से 2,861 नए मामले और 13 नई मौतें शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



