पेरिस : कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से मंगलवार को दुनिया भर में मरने वालों की संख्या 1,20,000 से अधिक हो गयी। यह जानकारी एएफपी द्वारा संकलित आंकड़े से मिली है।
आंकड़ों के अनुसार सिर्फ यूरोप की बात करें तो यूरोप में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 81,474 लोगों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में चीन में इसका पहला मामला सामने आया था और उसके बाद से अब तक 1,20,013 लोगों की मौत हो चुकी है।
ये आंकड़े राष्ट्रीय अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से मिली जानकारी पर आधारित हैं।


Download Android App
Download iOS App


