दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 50.49 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अबतक कुल 61.9 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11.18 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है। ये जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने दी।
यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने मंगलवार सुबह नए अपडेट में बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 504,990,510, 6,199,732 और 11,181,442,274 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 80,686,315 और 988,898 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।
भारत कोरोना मामलों में दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश
सीएसएसई के अनुसार, 1 करोड़ से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (30,261,088) फ्रांस (27,980,729), जर्मनी (23,437,145), यूके (21,916,961), रूस (17,820,486), दक्षिण कोरिया (16,471,940), इटली (15,730,676), तुर्की (14,999,479), स्पेन (11,627,487) और वियतनाम (10,475,819) है।
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें ब्राजील (662,271), भारत (521,965), रूस (366,209), मैक्सिको (323,944), पेरू (212,630), यूके (172,014), इटली (161,766), इंडोनेशिया (155,903), फ्रांस (145,242), ईरान (140,854), कोलंबिया (139,751), जर्मनी (132,953), अर्जेटीना (128,344), पोलैंड (115,838), स्पेन (103,104) और दक्षिण अफ्रीका (100,181) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



