मेक्सिको : ईंधन पाइपलाइन में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हुई

Summary :

मेक्सिको के उत्तरी शहर त्लाहेलिलपन में शुक्रवार को हुए विस्फोट में 73 लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य 74 लोग घायल भी हुए हैं।

मध्य मेक्सिको में शुक्रवार को ईंधन की एक पाइपलाइन में भीषण आग लगने से मरने वालों की बढ़कर 73 हो गई है। सैकड़ों लोग पाइपलाइन से हो रहे रिसाव से तेल चुराने के लिए जमा थे तभी वहां आग लग गई। हिडाल्गो के गवर्नर उमर फयाद ने बताया कि पांच अन्य शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। मेक्सिको के उत्तरी शहर त्लाहेलिलपन में शुक्रवार को हुए विस्फोट में अन्य 74 लोग घायल भी हुए हैं।

Mexico fire

मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ने शनिवार सुबह घटना स्थल का दौरा भी किया। उन्होंने कहा, ”सेना का रवैया सही है। भीड़ को अनुशासित करना आसान नहीं है।” राष्ट्रपति ने देश में तेल संबंधी बढ़ती समस्याओं के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प भी लिया।

गौरतलब है कि हादसा ऐसे समय हुआ है जब मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ईंधन चोरी को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने की योजना बना रहे हैं। ‘पेमेक्स’ पाइपलाइनों से ईंधन की चोरी से मेक्सिको को 2017 में तीन अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।

Desk Team