कोरोना संक्रमित के टच में आये डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक, खुद को किया आइसोलेट

Summary :

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एधनोम घेब्रेयसिस ने कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है।  यहा रोजाना मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है। इस महामारी से हर कोई संक्रमित हो रहा है।  इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एधनोम घेब्रेयसिस ने कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। 
 घेब्रेयसिस ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीटर लिखा, ‘‘ मैं कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आया हूं। मैं बिल्कुल ठीक हूं और मुझमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। लेकिन डब्ल्यूएचओ के कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मैं खुद को अपने घर में ही आइसोलेट कर रहा हूं। आगामी कुछ दिनों तक मैं घर से ही काम करूंगा।’’ डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद आवश्यक है ताकि हम इसके संक्रमण को फैलने से रोक सकें और स्वास्थ्यकर्मियों पर पड़ने वाले बोझ को कम कर सकें। 
घेब्रेयसिस ने कहा, ‘‘ मैं और डब्ल्यूएचओ में मेरे साथी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों की जिंदगी बचाने और वंचित तबकों के लोगों की सुरक्षा करने की दिशा में एकजुट होकर काम करना जारी रखेंगे।’’

TOP 5 NEWS 02 NOVEMBER : आज की 5 सबसे बड़ी खबरें

Desk Team