Donald Trump ने दे दिया धोखा! भारत पर डेडलाइन से पहले लगा दिया 25% टैरिफ

Summary :

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत के ऊपर 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले ही 25% का टैरिफ लागू कर दिया है। इस फैसले के साथ ही ट्रंप ने भारत के प्रति कड़ी और चेतावनी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है। इस टैरिफ के पीछे मुख्य कारण भारत का रूस के साथ ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्र में व्यापार बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Donald Trump का कहना है कि भारत लंबे समय से रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है, जबकि अमेरिका और यूरोपीय देश रूस पर कई प्रतिबंध लगा चुके हैं। रूस…

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत के ऊपर 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले ही 25% का टैरिफ लागू कर दिया है। इस फैसले के साथ ही ट्रंप ने भारत के प्रति कड़ी और चेतावनी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है। इस टैरिफ के पीछे मुख्य कारण भारत का रूस के साथ ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्र में व्यापार बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Donald Trump का कहना है कि भारत लंबे समय से रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है, जबकि अमेरिका और यूरोपीय देश रूस पर कई प्रतिबंध लगा चुके हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण अमेरिका नहीं चाहता कि कोई देश रूस से व्यापार करे।

भारत पर व्यापार बाधाएं लगाने का आरोप

Donald Trump ने अपने बयान में यह भी कहा कि भारत हमेशा से अमेरिका के साथ व्यापार में कठिन शर्तें रखता है। उनके अनुसार, भारत में आयात शुल्क बहुत अधिक हैं और वहां कई गैर-आर्थिक व्यापार अवरोध मौजूद हैं, जो विदेशी कंपनियों के लिए व्यापार को मुश्किल बनाते हैं।

सैन्य सौदों में रूस की हिस्सेदारी पर आपत्ति

Donald Trump ने यह भी उल्लेख किया कि भारत अब भी अपनी अधिकतर सैन्य ज़रूरतों के लिए रूस पर निर्भर है। साथ ही उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भारत और चीन दोनों रूस से सबसे ज्यादा ऊर्जा खरीदते हैं, जिससे रूस को आर्थिक लाभ मिल रहा है। ऐसे समय में जब अमेरिका और उसके सहयोगी रूस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, भारत का यह रुख अमेरिका को खल रहा है।

टैरिफ के साथ जुर्माना भी

Donald Trump ने साफ कहा कि भारत को अब 1 अगस्त से अमेरिकी वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ देना होगा। इसके अलावा भारत को रूस के साथ संबंधों के चलते एक अलग से जुर्माना भी भुगतना होगा।

ट्रंप का पूरा बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा,न “भारत हमारा दोस्त हो सकता है, लेकिन उसने हमेशा हमारी शर्तों को नजरअंदाज किया है। उनके यहां टैरिफ और व्यापार अवरोध बहुत कठिन हैं। रूस से तेल और सैन्य खरीददारी भी जारी है। ऐसे में हमें कदम उठाना ही था। अब भारत को टैरिफ और पेनल्टी दोनों चुकाने होंगे।”

शेयर बाजार पर दिखेगा असर

विशेषज्ञों का मानना है कि इस टैरिफ के फैसले का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है। जहां हाल ही के दिनों में बाजार में तेजी देखने को मिली थी, वहीं अब इस घोषणा से गिरावट का डर है। निवेशक सतर्क हो गए हैं और बाजार में अस्थिरता देखने को मिल सकती है।

अब इस देश ने की America से बगावत! इन दो फैसलों ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

America के खिलाफ अब एक और देश ने मौर्चा खोल दिया है. दरअसल उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बीते 24 घंटे में दो ऐसे फैसले लिए हैं, जिससे अमेरिका की चिंता बढ़ सकती है। Donald Trump के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद ये पहली बार है जब किम ने अमेरिका के खिलाफ खुलकर बयान दिया है। किम को पहले से ही अमेरिका विरोधी नेता माना जाता है, और उत्तर कोरिया के पास ऐसे हथियार हैं जो अमेरिका तक मार कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को उत्तर कोरिया में विजयी दिवस मनाया गया। इस मौके पर किम जोंग उन ने अपने भाषण में कहा कि हमारा देश पहले भी America के  सैनिकों से भिड़ चुका है और आगे भी अगर युद्ध हुआ तो हम पूरी ताकत से लड़ेंगे।

किम जोंग ने क्या कहा?

उन्होंने यह भी कहा कि अब उत्तर कोरिया की सेना ऐसे सैन्य अभियानों पर ध्यान दे रही है जो America के साम्राज्यवाद का डटकर सामना कर सकें। किम ने अपने सैनिकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है एक मजबूत सेना और समृद्ध देश बनाना। इसके लिए हर उत्तर कोरियाई नागरिक को तैयार रहना होगा।

आगे पढ़ें…

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।