Donald Trump: पॉर्न स्टार केस पर दोषी करार किए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप गरज पड़ हैं। बता दें, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे यकीन नहीं है कि जनता इसके लिए खड़ी होगी। मुझे लगता है कि जनता के लिए इसे स्वीकार करना आसान नहीं होगा. एक तय वक्त पर, टूटने का एक बिंदु होता है।”
Highlights
- पॉर्न स्टार केस दोषी पाए डोनाल्ड ट्रंप
- दोषी पाए जाने के बाद गरजे डोनाल्ड ट्रंप
- मेरी गिरफ्तारी हुई तो उबल पड़ेगा अमेरिका – ट्रंप
पॉर्न स्टार केस पर ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी
पिछले हफ्ते अमेरिका (USA) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को पोर्न स्टार मामले में न्यूयॉर्क जूरी द्वारा ऐतिहासिक सजा सुनाई गया। इसके बाद अब उन्होंने कहा है कि वह घर में नजरबंद रहना या जेल में रहना स्वीकार करेंगे, लेकिन जनता के लिए इसे स्वीकार करना आसान नहीं होगा। रविवार (2 जून) को एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ‘मुझे यकीन नहीं है कि जनता इसके लिए खड़ी होगी. मुझे लगता है कि जनता के लिए इसे स्वीकार करना आसान नहीं होगा. एक तय वक्त पर, टूटने का एक बिंदु होता है।’
सजा के खिलाफ अपील करने की कसम खाई
डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क जूरी द्वारा दी गई सजा के खिलाफ अपील करने की कसम खाई है। डोनाल्ड ट्रंप को 2016 में चुनाव से पहले एक पोर्न स्टार को चुप कराने के लिए किए गए पेमेंट को छुपाने के लिए डॉक्यूमेंट्स में हेराफेरी करने के 34 गंभीर अपराधों का दोषी पाया है।


Download Android App
Download iOS App




