डोनाल्ड ट्रंप एक कुशल नेता के साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं
ट्रंप अमेरिका के सबसे अमीर नेताओं में शामिल हैं और व्हाइट हाउस के सबसे अमीर नेता के रूप में पहचाने जाते हैं
डोनाल्ड ट्रंप दुनिया में 533वें नंबर के अमीर व्यक्ति हैं, और उनकी कुल संपत्ति करीब 6.7 अरब डॉलर है
अक्टूबर महीने में उनकी संपत्ति में उछाल आया, और 29 अक्टूबर तक उनकी नेटवर्थ लगभग 8 अरब डॉलर तक पहुंच गई
उनकी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा रियल एस्टेट और अन्य बिजनेस से आया है
ट्रंप की नेटवर्थ का सबसे बड़ा हिस्सा उनके ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप से है, और दूसरा बड़ा हिस्सा उनके गोल्फ क्लब और रिसॉर्ट्स से आता है
ट्रंप के पास फ्लोरिडा, सेंट मार्टिन, न्यू जर्सी, कनेक्टिकट, हवाई, इलिनॉइस और नेवादा सहित यूरोप, एशिया और साउथ अमेरिका में महंगी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी हैं
ट्रंप के पास 19 गोल्फ कोर्स, एयरक्राफ्ट्स और कारों का एक बेहतरीन कलेक्शन भी है
ट्रंप के कलेक्शन में 5 एयरक्राफ्ट, रॉल्स रॉयस सिल्वर क्लाउड और मर्सिडीज बेंज जैसी लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं


Download Android App
Download iOS App












