अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव अभियान समिति तथा रिपब्ल्किन नेशनल कमेटी ने नॉर्थ कैरोलिना के चुनाव अधिकारियों को ‘मेल-इन-बैलट’ नियमों में हुए बदलावों को लागू करने से रोकने के लिए याचिका दायर की है।
याचिका में दावा किया गया है राज्य के चुनाव बोर्ड द्वारा अपनाई गई नयी व्यवस्था से चुनाव के दौरान मतदान न कर पाने वालों को बाद में बिना उचित सत्यापन के मतदान का मौका मिलेगा, जिससे धांधली होने की संभावना है।
चुनाव बोर्ड ने मंगलवार को नए दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिनके तहत मेल के जरिए मतदान करने वाले मतदाताओं को नवंबर में चुनाव के दौरान मतपत्र भरने के दबाव का सामना करने की जगह कम जानकारी देकर मतदान करने की अनुमति होगी।


Download Android App
Download iOS App



