यहूदी अमेरिकियों के बारे में अपनी हालिया टिप्पणियों को लेकर आलोचना का सामना कर रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्होंने इजराइल के लिए जितना किया है उतना किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने नहीं किया। ट्रंप की टिप्पणी को यहूदी विरोधी टिप्पणी के रूप में देखा गया था।
ट्रंप से उनके उस बयान के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने कहा था कि डेमोक्रेटिक पार्टी को वोट देने वाले यहूदी अमेरिकी दिखाते हैं कि उनमें ‘ज्ञान की कमी है अथवा वे बेवफा हैं’ इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं इजराइल में बहुत सारी अच्छी चीजें के लिए जिम्मेदार हूं।’’
विदेश मंत्री जयशंकर ने नेपाल के राष्ट्रपति से की मुलाकात
आरोपों पर विशेष रूप से प्रतिक्रिया दिए बगैर उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी राष्ट्रपति ने कभी भी उतना नहीं किया जितना मैंने इजराइल के लिए किया है।’’ रिपब्लिक नेता ने इसके लिए तेल अवीव से अमेरिकी दूतावास यरुशलम ले जाने के अपने निर्णय का हवाला दिया।


Download Android App
Download iOS App



